कोरोना संक्रमित होने के डर से छत्तीसगढ़ में माँ बेटी ने उठाया खौफनाक कदम , पालतू कुत्ते को जहर देने के बाद ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना संक्रमित होने के डर से छत्तीसगढ़ में माँ बेटी ने उठाया खौफनाक कदम , पालतू कुत्ते को जहर देने के बाद ,,
बिलासपुर 10 जनवरी 2021 -  कोरोना की दहशत अभी भी इस कदर है कि लोग अपनी जान देने पर उतारू हैं। बिलासपुर में एक परिवार की दो महिलाओं ने महज इसलिए जान देने का प्रयास किया कि उन्हें शक था कि उन्हें कोरोना है और उनका इलाज नहीं हो पायेगा। यही नहीं उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को भी जहर दे दिया। 

इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी अस्पताल में है। बिलासपुर शहर के सरकंडा स्थित सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली दो महिलाएं जिसमें एक 60 वर्षीय सकून वर्मा व उनकी बेटी श्वेता वर्मा ने शनिवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में जहां सकून वर्मा की मौत हो गई, वहीं श्वेता वर्मा की हालत गंभीर है। मरने से पहले उनके घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

सुसाइड नोट में घटना का जिम्मेदार किसी का न होना बताया गया है। मकान मालिक को परेशान न करने की बात कही गई है और मकान के किराए की हिसाब लिखी गई है। नोट में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से उनके गले में खराश, जीभ में स्वाद का न आना, चक्कर आना जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रस्त होने के कारण वे मर रही हैं। उसमें यह भी कहा गया था कि चूंकि उनके बाद उनके कुत्ते को भी कोई देखभाल नहीं करेगा इसलिए उसे भी जहर दे रहे हैं।

सोनगंगा कॉलोनी में 60 वर्षीय सकून वर्मा अपनी बेटी श्वेता के साथ रहती थी। उनके पति जो SECL मेम काम करते थे, उनकी दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। पेंशन से उनका घर चलता था। इनका एक बेटा कहीं बाहर काम करता है। मजदूरों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पहले श्वेता, जिसकी सांसें चल रही थी उसे सिम्स भर्ती कराया गया इसके बाद पुलिस ने घर की जांच की तो वहां सुसाइड नोट मिला। 

शव को लावारिस की तरह अंतिम संस्कार करने की इच्छा भी सुसाइड नोट में लिखी गई है। कहा गया है कि अंतिम संस्कार जैसे भी हो करवा दीजिएगा। पुलिस को घर में चूहा मारने की दवा भी मिली है। आशंका है कि माँ बेटी ने वही खाकर जान देने की कोशिश की होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH