सावधान , सरकार की कोविन (Cowin) वेबसाइट और एप लांच नही हुआ है लेकिन फर्जी Cowin वेबसाइट और Cowin ऐप बन गए है ,,

देश , 08-01-2021 3:57:17 PM
Anil Tamboli
सावधान , सरकार की कोविन (Cowin) वेबसाइट और एप लांच नही हुआ है लेकिन फर्जी Cowin वेबसाइट और Cowin ऐप बन गए है ,,
नई दिल्ली 08 जनवरी 2021 - देश में एक तरफ कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी है, वहीं कुछ लोग इस मौके का गलत फायदा उठाने की फिराक में हैं। कोरोना काल में साइबर ठगी के मामले बढ़ने के बाद अब लोग कोरोना वैक्सीन के लिए बनाई जा रही सरकार की वेबसाइड कोविन (Cowin) को लेकर धोखाधड़ी पर आतर आए हैं। 

सरकार की वेबसाइड अभी लांच नहीं हुई है, ना ही इसका ऐप आया है, लेकिन कुछ लोगों ने फर्जी Cowin वेबसाइट और Cowin ऐप बना दिया है। इसके जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। यह जानकारी साइबर इंटेलीजेंस फर्म वायजर इन्फोसेक ने दी है और लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।

वायजर के निदेशक जितेन जैन के मुताबिक, Cowin नाम से आने वाले सरकारी प्लेटफार्म के नाम से मिलती जुलती वेबसाइट जयपुर से संचालित हो रही है। साथ ही एक फर्जी ऐप भी मिला है। जबकि सरकार ने अब तक अपना ऐप जारी नहीं किया है। वेबसाइट के लिंक पर लोगों से निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं। जाहिर है यह साइट लोगों को ठगने के लिए तैयार की गई है। बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को फर्जी एप और वेबसाइट से सावधान रहने को कहा है।

Cowin का यह फर्जी ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। यह जानकारी सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ट्वीट कर अलर्ट जारी किया है कि CoWIN नाम के कुछ ऐप जाहिर तौर पर सरकार के आगामी आधिकारिक प्लेटफॉर्म के समान बनाए गए हैं। यह धोखाधड़ी का तरीका है। इन पर व्यक्तिगत जानकारी डाउनलोड या साझा न करें। #MoHFW के आधिकारिक मंच को इसके लॉन्च पर पर्याप्त रूप से प्रचारित किया जाएगा।

फर्जी ऐप उपयोगकर्ताओं को आधार नंबर, घर का पता, नाम और मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी दर्ज करने के लिए कह रहे हैं।

सोर्स - नई दुनिया 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH