कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री डॉ हर्षवर्धन से किया यह सवाल ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री डॉ हर्षवर्धन से किया यह सवाल ,,
रायपुर 08 जनवरी 2021 - कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। राज्य में वैक्सीनटेर और प्रतिभागियों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

इसके साथ ही सुदूर आदिवासी क्षेत्र जहां आवागमन की असुविधा है, उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सिंहदेव ने हर्षवर्धन से वैक्सीन को लेकर जारी गाइडलाइन पर सवाल किया। सिंहदेव ने पूछा कि कोरोना पाजिटिव आए स्वास्थ्य कर्मियों को कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना निगेटिव आने वालों को वैक्सीन लगाने के बारे में गाइडलाइन में जानकारी नहीं दी गई है।

सिंहदेव ने यह भी कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए कहीं 14 दिन, तो कहीं तीन महीने का जिक्र है। ऐसे में केंद्र सरकार को स्पष्ट गाइडलाइन भेजना चाहिए। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को लेकर भी प्रश्न किया। दुर्गम क्षेत्रों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में चुनाव के दौरान भी एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाती है, जिस पर ध्यान देते हुए वैक्सीनेशन के दौरान भी इसे उपलब्ध करवाना चाहिए।

साथ ही ड्राई रन के समय सुकमा और कोंटा में कनेक्टिविटी को लेकर हुई असुविधा की जानकारी दी और सोलर डायरेक्ट ड्राइव जैसे सुझाव दिए। वैक्सीनेशन और संक्रमण को लेकर अलग-अलग परिस्थितियों में क्या करना उचित होगा, इस विषय में अभी तक गाइडलाइन स्पष्ट नहीं है। 

डा. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में एक्टिव केस भले बढ़े हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर अब भी औसतन 1.45 फीसद पर है। संक्रमण से रिकवरी दर 96.36 फीसद बनी हुई है, जो विश्व में एक बेहतर रिकवरी दर मानी जाती है। उन्होंने कहा कि 08 जनवरी को देश में (हरियाणा, उत्तरप्रदेश और अरुणाचल को छोड़कर) ड्राइरन की तैयारी है। राज्य सरकार तैयार रहें और टेस्टिंग , ट्रैकिंग व आइसोलेशन जारी रखें।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH