अश्लील वीडियो बना कर युवती से तीन आरोपी कर रहे थे दुष्कर्म , ब्लैकमेल से तंग आ कर युवती पहुँची थाने ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अश्लील वीडियो बना कर युवती से तीन आरोपी कर रहे थे दुष्कर्म , ब्लैकमेल से तंग आ कर युवती पहुँची थाने ,,
फिरोजाबाद 08 जनवरी 2021 - उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में 21 साल की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 48 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल 2 दिन पहले एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मानें तो गांव के ही रहने वाले चार युवकों ने कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रखे हैं और उन्हें ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाते हैं. 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि गांव के ही लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल ही नामजद लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।

युवती ने कहा था कि एक कमरे में बंद करके उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. पीड़ित लड़की ने कहा कि गांव के लड़कों ने कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके अश्लील वीडियो बना डाले और धमकी देते रहते हैं कि यदि शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वे इन वीडियो को वायरल कर देंगे. पीड़िता ने यह भी कहा कि भूरी सिंह और अनिल कुमार ने वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल किया और पिछले एक महीने में कई बार उसका बलात्कार किया. लड़की ने दावा किया कि जब उसने इस महीने की शुरुआत में दोनों से मिलने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

युवती के पिता ने रोते हुए बताया कि गांव के ही लड़कों ने उनकी लड़की के साथ गलत काम किया है और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पीड़िता के पिता के मुताबिक जब 01 दिसंबर को उनकी बेटी मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करने गई थी, तब आरोपी भूरी सिंह ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया. इसके साथ ही आरोपी के 25 वर्षीय दोस्त अनिल कुमार ने उस दौरान  वीडियो शूट किया और दोनों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।

दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़िता की उम्र की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि लड़की की सही उम्र मेडिकल के बाद ही पता चल पाएगी. हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की संभावना है. फिरोजाबाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि लड़की से प्राप्त शिकायत के आधार पर इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. भूरी सिंह, अनिल कुमार और वेद प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और एससी/एसटी के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH