छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी , रायपुर जिला एक फिर बना हॉटस्पॉट , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 08-01-2021 4:16:25 AM
रायपुर 07 जनवरी 2021- छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 1010 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 1072 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं। आज केवल दो मरीजों की मौत हुई है।
प्रदेश में अब तक 3454 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या अब 8859 रह गई है। आज भी रायपुर जिले से सबसे अधिक 172 केस मिले हैं इसी तरह दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 74, बालोद से 39 , बेमेतरा से 26 , कवर्धा से 11, धमतरी से 28 , बलौदाबाजार से 25 , महासमुन्द से 50 , गरियाबंद से 12 , बिलासपुर से 80 , रायगढ़ से 80 , कोरबा से 43 , जांजगीर चाम्पा से 55 , मुंगेली से 04 , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 08 , सरगुजा से 41, कोरिया से 27, सूरजपुर से 38 , बलरामपुर से 07, जशपुर से 32 , बस्तर से 03 , कोंडागांव से 07, दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 02 , कांकेर से 20 , बीजापुर से 02 मरीज शामिल है।














