कोरोना कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल , याचिकाकर्ता ने दी है यह दलील ,,

देश , 08-01-2021 12:03:34 AM
Anil Tamboli
कोरोना कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल , याचिकाकर्ता ने दी है यह दलील ,,
नई दिल्ली 07 जनवरी 2021 -  जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है, उसके बाद से ही हम जब भी किसी को कॉल करते हैं तो कोरोना कॉलर ट्यून सुनाई देती है और बीते कुछ माह से फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अपनी आवाज में कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए सचेत कर रहे हैं। मोबाइल फोन की कॉलर ट्यून में अमिताभ की आवाज का उपयोग किया गया है, लेकिन अब कई लोग अमिताभ बच्चन की इस आवाज सुनकर परेशान होने लगे हैं और इसे हटाने की भी मांग कर रहे हैं। लेकिन अब दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अमिताभ बच्चन की आवाज को हटाने की मांग की गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले व्यक्ति का नाम राकेश है। राकेश ने अपनी याचिका में दलील दी है कि अमिताभ बच्चन और उनके घर के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। सरकार ने उन्हें कॉलर ट्यून के जरिए जागरूकता फैलाने की फीस दी थी, जबकि देश में ऐसे कई कोरोना वॉरियर्स हैं जो निस्वार्थ भाव से कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं। राकेश ने याचिका में अनुरोध किया है कि फोन की कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज को तुरंत हटाया जाए।

राकेश में अपनी याचिका में कहा कि अमिताभ बच्चन कॉलर ट्यूर में अपनी आवाज देने के बदले केंद्र सरकार से लाखों रुपए ले रहे हैं, जबकि देश में और भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कोरोना काल में असली वॉरियर बनकर सामने आए, इसलिए कॉलर ट्यून से अमिताभ की आवाज हटाकर किसी कोरोना वॉरियर की आवाज दी जानी चाहिए।

इस याचिका की गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। अब 18 जनवरी के लिए इस याचिका को सूचीबद्ध किया गया है क्योंकि याचिकाकर्ता के वकील ने शारीरिक सुनवाई में असमर्थता व्यक्त की है। 

गौरतलब है कि जुलाई में अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित हो गई थीं। सभी का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला था, वहीं दूसरी ओर भारत के हर मोबाइल नेटवर्क पर अमिताभ बच्चन की आवाज में कॉलर ट्यून सुनाई देती हैं, जिसमें वह लोगों से कोरोना वायरस से सतर्क रहने की अपील करते हैं। इसी कारण ज्यादातर लोगों इस कॉलर ट्यून पर सवाल उठा रहे हैं।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH