एक्सन मोड में राजधानी रायपुर पुलिस , ऑपरेशन क्लीन के तहत चलाया यह अभियान ,,

रायपुर , 05-01-2021 8:26:56 PM
Anil Tamboli
एक्सन मोड में राजधानी रायपुर पुलिस , ऑपरेशन क्लीन के तहत चलाया यह अभियान ,,
रायपुर 05 जनवरी 2021 - ऑपरेशन क्लीन का चाकूबाजों और अड्डेबाजों में अब खौफ दिखने लगा है। रविवार को गंज और मौदहापारा पुलिस ने बाइक से मौदहापारा और गंज इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला। दो घंटे तक चले जांच अभियान में करीब 150 लोगों की तलाशी ली गई, लेकिन एक भी संदिग्ध के पास हथियार, चाकू और नशे का सामान नहीं मिला। दरअसल एसएसपी अजय यादव ने चाकूबाजी और अड्डेबाजी पर शिकंजा कसने महीने भर पहले ही ऑपरेशन क्लीन अभियान शुरुआत की थी।

अभियान के तहत रविवार को गंज टीआई विजय कुमार यादव और मौदहापारा टीआई की संयुक्त टीम बाइक लेकर सड़कों पर उतरी और रेलवे स्टेशन से लेकर गली-मोहल्लों तक की जांच की गई। यहां पुलिस की दबिश ऑपरेशन क्लीन में मौदहापारा इलाके में तालाब से लेकर बस्ती तक, स्वीपर मोहल्ला, सुभाषनगर, एमजी रोड तक पुलिस बाइक पेट्रोलिंग पहुंची। यहां एक-एक संदिग्ध की जांच की गई। 

इस दौरान बेवजह सड़क किनारे, तालाब किनारे और पान ठेला दुकानों के पास भीड़ लगाकर बैठने वालों को खदेड़ा गया। स्टेशन से हाईवे तक चली जांच गंज इलाके के चूनाभट्ठी , डबरापारा , नर्मदापारा , जोरापारा, एक्सप्रेस-वे, देवेंद्रनगर की गलियों में पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीम घुसी। इसके बाद रेलवे स्टेशन होते हुए शराब दुकान के पास पुलिस टीम पहुंची। 

इस दौरान एक-एक संदिग्ध की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन पर पार्सल से ऑटो स्टैंड तक जांच की गई। गंज थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि गंज और मौदहापारा की पुलिस टीम रविवार को इलाके में बाइक पर निकली और चाकूबाज, अड्डेबाज और नशेडिय़ों की जांच की गई।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH