छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर होगी भर्ती , इस तारीख को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा ,,
रायपुर , 04-01-2021 5:24:04 AM
रायपुर 03 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया 2017-2018 प्रगति पर है।
लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संसोधित नियमों के अंतर्गत ”शारीरिक दक्षता परीक्षा” आयोजित की जाएगी, जिसमें ऊंची- कूद, लंबी-कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ सम्मिलित है।
“शारीरिक दक्षता परीक्षा ” दिनांक 25-01-2021 से दिनांक 26-02 -2021 तक रेंज स्तर पर आयोजित है। उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में पर्याप्त समय रहते (well in advance) सूचना एस.एम.एस एवं अन्य माध्यमों से प्रदाय किये जाने हेतु रेंज पुलिस महानिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है।














