शमसान घाट का छत ढहा , दस से अधिक लोगों की मौत और दर्जनो घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ,,

उत्तर प्रदेश , 03-01-2021 9:39:26 PM
Anil Tamboli
शमसान घाट का छत ढहा , दस से अधिक लोगों की मौत और दर्जनो घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ,,
गाजियाबाद 03 जनवरी 2021 - दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक श्मशान घाट में छत धंस गई है. इसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं और दस से अधिक लोगों की मौत की खबर है वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जान लेने वाला ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है. तस्वीरों में कई लोग लेंटर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं. गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. 

बता दें कि रविवार की सुबह से दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है यह श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है. मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया. इसमें कई लोग मलबे में दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. तस्वीरों से पता चल रहा है कि लेंटर का साइज काफी बड़ा है. इस वजह से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाया है. घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके का रेस्क्यू अभियान जारी है।

पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे. परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट का लैंटर भरभरा कर गिर पड़ा. इसकी चपेट में आकर लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे गये अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया इस घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
शमसान घाट का छत ढहा , दस से अधिक लोगों की मौत और दर्जनो घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH