जाइलो की टक्कर से बाईक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत , जायलो में ले जाया जा रहा था ,,

बिलासपुर , 02-01-2021 10:00:31 PM
Anil Tamboli
जाइलो की टक्कर से बाईक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत , जायलो में ले जाया जा रहा था ,,
बिलासपुर 02 जनवरी 2021-  बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र मेंं एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई 
 
हादसा अब से कुछ देर पहले का है जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक बाइक में सवार होकर कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे, तभी कोटा के मोहन भाटा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार जायलो कार ने बाईक को जोरदार टक्कर  मार दी।

टक्कर इतना जबरदस्त था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद घटना स्थल का नजारा इतना भयावह था कि तीनों युवकों के हाथ पैर और सिर बुरी तरह से कुचले जा चुके थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जायलो सवार युवकों को पकड़कर इसकी शिकायत पुलिस में की। मौके में पुलिस की टीम पहुंची तो पता चला कि जायलो कार में पहले से ही एक पेसेंट मौजूद था, जिसे बिलासपुर के हास्पीटल ले जाया जा रहा था।
कोटा थाना पुलिस ने बताया कि, हादसे में मृत युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष की थी, तीनों मृतक एक की बाइक में सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

बताया गया कि पेसेंट ने जहर का सेवन किया हुआ था, जिस वजह से उसे जायलो कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जाइलो कार को कब्जे में लेकर दूसरे वाहन से जायलो सवार पेसेंट को अस्पताल भेज दिया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की विवेचना में जुट गई है।

जाइलो की टक्कर से बाईक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत , जायलो में ले जाया जा रहा था ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH