अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 02 जनवरी दिन शनिवार ,,

देश , 02-01-2021 11:32:20 AM
Anil Tamboli
अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 02 जनवरी दिन शनिवार ,,
    - अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की                           संभावित गतिविधि -

आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलेगा। हवाओं के रुख में भी बदलाव होने से तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा जिससे शीतलहर का प्रकोप और पाला पड़ने की आशंका अगले 24 घंटों तक भी बनी रहेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तराई वाले इलाकों पर घने कोहरे की चादर बिछी रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भी घने कोहरे की संभावना है।

इस बीच हवाओं के रुख में बदलाव के कारण उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां भी शुरू हो सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों पर आंशिक बादल छाएंगे जिससे इन भागों में बूँदाबाँदी हो सकती है। बारिश 3 जनवरी से बढ़ेगी।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय भागों और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

दूसरी ओर दक्षिण भारत में तमिलनाडु पर बारिश का एक नया स्पैल शुरू होने वाला है। पुद्दुचेरी समेत तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के आंतरिक भागों में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होगी। आंतरिक शहरों के साथ-साथ केरल में बारिश की गतिविधियां 3 जनवरी से बढ़ेंगी।

देश के बाकी सभी हिस्सों में 2 जनवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहने के आसार हैं।

सोर्स - skymetweather.com

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH