मृत बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पाजेटिव , कई दिनों से बीमार थी बुजुर्ग महिला , एम्स ले जाते वक्त रास्ते मे तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भिलाई 03 जून 2020 - हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद लिए गए सेम्पल की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. कुछ दिन पहले बुजुर्ग महिला की तबियत खराब होने पर उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंगलवार दोपहर को एम्स में रिफर किया गया था । एम्स पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई . मौत के बाद कोरोना टेस्ट के लिए सेम्पल लेकर शव को सुरक्षित रखवा दिया गया था. देर रात को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही प्रशासनिक अमले के बीच हड़कंप मच गया. जिला मुख्यालय से पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर पूरे इलाको को प्रतिबंधित कर दिया है. भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है. बताया जा रहा है की जिस वृद्ध महिला में उसकी मौत के बाद कोरोना संक्रमण होना पाया गया है, वह महिला लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रही. वहीं उस घर में बाहर से भी कोई आया नहीं है. मृतका का पोता लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्राम होम पर है. इसके बावजूद मृत वृद्धा में कोरोना संक्रमण पाए जाने से प्रशानिक अमला हतप्रभ है। बता दे की जहां महिला की मौत हुई उससे कुछ दूरी पर ही मुख्यमंत्री निवास है ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..