राजधानी रायपुर में चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , पेड़े की शक्ल में बेच रहे थे चरस , जप्त चरस की कीमत ,,
रायपुर , 01-01-2021 8:22:48 PM
रायपुर 01 जनवरी 2021 - नए साल के पहले ही दिन रायपुर सायबर सेल ने कार्रवाई करते हुए शहर में तरस की सप्लाई करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनो आरोपीयो के पास से 130 ग्राम चरस भी बरामद किया है. मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवीन वर्मा (26) और शेख सरफराज (27) है. जो रायपुर के डीडी नगर और संतोषी नगर इलाके के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी प्लास्टिक के डिब्बे में मादक पदार्थ चरस लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे शातिरों ने चरस को पेड़ा मिठाई का शक्ल दे रखा था ताकी किसी को भनक न हो.
इसकी सूचना मिलने के बाद दोनों संदिग्धों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जब तलाशी लिया गया तब उनके पास से 130 ग्राम चरस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 39 हजार रूपए है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।














