पंजाब नेसनल बैंक में लगी भीषण आग , कई दमकलों की मदद से आग पर पाया गया काबू ,,

बिलासपुर , 01-01-2021 4:56:22 PM
Anil Tamboli
पंजाब नेसनल बैंक में लगी भीषण आग , कई दमकलों की मदद से आग पर पाया गया काबू ,,
बिलासपुर 01 जनवरी 2021 - कोरोना के कारण साल 2020 बेहद मनहूस रहा लेकिन साल 2021 की शुरूआत भी कुछ खास अच्छी नहीं रही । बिलासपुर में नव वर्ष की शुरुआत आगजनी की घटना से हुई । रिंग रोड क्रमांक दो पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक सर्कल कार्यालय में भीषण आग लग गई । सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने दूसरे माले पर स्थित बैंक से धुआं और आग की लपटें उठते देखा। 

पंजाब नेशनल बैंक का यह सर्कल कार्यालय है । माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से यहां आग लगी होगी । आगजनी के दौरान यहां कोई भी कर्मचारी नहीं था लेकिन आग लगने की खबर से ही यहां लोगों की भीड़ जुट गई , जिन्होंने दमकल को भी सूचित कर दिया।

देखते ही देखते हैं 5 से 6 दमकल की गाड़ियां पहुंच गई , नई और आलीशान बिल्डिंग होने के बावजूद यहां फायर सेफ्टी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी , लिहाजा दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा । जेसीबी की मदद से पीछे की दिवार तोड़ी गयी , जिसके बाद किसी तरह बैंक तक पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।

बिल्डिंग में धुआं अभी भी बरकरार है इसके कारण कोई भी अंदर पर नहीं पहुंच पा रहा । आगजनी के बाद यहां 112 और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । सर्कल कार्यालय होने के कारण यहां नगदी तो नहीं रखी जाती लेकिन फिर भी बैंक को लाखों के नुकसान का अनुमान है । आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन संभव होगा।

वैसे प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि इस आगजनी में दफ्तर पूरी तरह से खाक हो चुका है । बैंक के अलावा और भी कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान इसी बिल्डिंग में मौजूद है । अगर आग फैलती तो उन्हें भी नुकसान होना तय था।
पंजाब नेसनल बैंक में लगी भीषण आग , कई दमकलों की मदद से आग पर पाया गया काबू ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH