अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान 01 जनवरी 2021 ,,
देश , 01-01-2021 12:36:28 PM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
आगामी 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के भागों में जारी बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। 1 जनवरी 2021 को अधिकांश दक्षिणी राज्यों में भी देश के बाकी हिस्सों की तरह ही शुष्क मौसम बना रहेगा।
हालांकि मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कोंकण गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर भारत में बारिश के लिए मौसम अनुकूल बनेगा और नए साल के पहले दिन इन भागों में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा जिससे शीतलहर का प्रकोप और पाला पड़ने की संभावना अगले 24 घंटों के दौरान भी इन भागों में बनी रहेगी।
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तराई वाले इलाकों पर घने कोहरे की चादर छाई रहेगी।
सोर्स - skymetweather.com














