आज का राशिफल , जाने क्या कहते है आपके सितारे ,,
देश , 01-01-2021 12:28:32 PM
- राशिफल 01 जनवरी दिन शुक्रवार -
मेष राशि - परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब रहने से आपका धन ख़र्च होने की संभावनाएं रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आपके अंदर क्रोध की अधिकता व चिड़चिड़ापन संभव है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
वृषभ राशि - शेयर मार्केट में काम करने वालो के लिए समय सही नहीं है । कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाक़ातें हो सकती हैं जो कि आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। लव लाइफ के लिए समय बढ़िया है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा । आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और आप ख़ुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि - शेयर, कमोडिटी या किसी भी तरह के पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा होने की संभावना है। फैमिली के साथ समय हँसते - खेलते गुजरेगा लव लाइफ भी एक दम बढ़िया रहेगी पार्टनर के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना सकते है । तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। ऑफिस के किसी काम से बहार जाना पड़ सकता है ।
कर्क राशि - बिज़नेस करने वालो के लिए समय अच्छा है कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच तनाव का माहौल पैदा होगा। लव लाइफ में किसी का दखल आपकी लव लाइफ को डिस्टर्ब कर सकता है । खाने पिने में लापरवाही ना बरते जहा तक को बहार का खाना खाने से बचे । नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के आसार हैं। स्टूडेंट्स को पड़े में प्रोब्लम हो सकती है ।
सिंह राशि - शेयर मार्केट और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन अशांत रह सकता हैं। माता की हेल्थ आपकी चिंता का कारण बन सकती है। लव पार्टनर के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मगर आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। हेल्थ अच्छी रहेगी । ऑफिस में काम ज्यादा होने से थोड़ा पेरशान रह सकते है लेकिन समझदारी से पूरा काम निपटा लेंगे ।
कन्या राशि - फाइनेंस के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा शेयर बाज़ार से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । अगर किसी को लव प्रपोसल देना चाहते है तो समय आपके पक्ष में है । सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा ऑफिस से ट्रांसफर हो सकता हैं। स्टूडेंट्स को विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती हैं।
तुला राशि - फाइनेंसियल कंडीशंस और मजबूत होगी। जॉब और बिजनेस में भी फायदा बढ़ेगा। इन्क्रीमेंट होगा। परिवार में चल रहे किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है । मैरिड लाइफ के लिए समय सही नहीं है पार्टनर की हेल्थ को लेकर चिंता आपको परेशान कर सकती है । करियर को देखते हुए समय अच्छा है नए लोगों से मिलेंगे और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशि - इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। आपके दिमाग में जो सवाल चल रहे हैं उनके जवाब अपने आप मिल भी सकते हैं। पेट से जुडी तकलीफ आपको हो सकती है बहार खाने से बचे । आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करने में संकोच न करें। कोई काम शुरू करने के लिए जरूरी कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस हो सकती है।
धनु राशि - मार्केट में लंबे समय के लिए पैसा लगाना आपके लिए अच्छा है। विदेशी व्यापार से भी अच्छा फायदा हो सकता है। भाई-बहन के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों को कायम करने के लिए संभलकर चलने की ज़रूरत है मैरिड लाइफ के लिए समय शानदार है । पिता की हेल्थ को लेकर टेंशन हो सकती है । करियर में ग्रोथ हासिल करने के बहुत मौके मिलेंगे ।
मकर राशि - एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते हैं। अपोजिट जेंडर वालों की मदद से भी धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय बेहतरीन है। नए लोगों से दोस्ती या परिचय हो सकता है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। ड्राइव करते समय लापरवाही ना बरते । ऑफिस में मान सम्मान मिल सकता है। कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत से भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
कुम्भ राशि - शेयर मार्केट से अच्छा लाभ मिलेगा गोल्ड में इन्वेस्ट करने ज्यादा फायदेमंद रहेगा । बच्चों की उन्नति व तरक़्क़ी से घर में खुशियों का आगमन बना रहेगा लव लाइफ के मामले में आपका झुकाव अपने प्रेमी की तरफ कुछ अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। योग व ध्यान का सहारा लेकर आप अपनी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है नई योजना सफल होगी ।
मीन राशि - आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। इनकम के नए सोर्स भी आपको मिल सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। अपने पार्टनर के साथ विचारों में तालमेल का अभाव भी आपको देखने को मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय काफी उत्तम दिखाई दे रहा है। सेहत का मामला सामान्य रहने के संकेत हैं। नौकरी में आप काफी मेहनत करने वाले हैं। आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।














