माँ पहले से कोविड हॉस्पिटल में है भर्ती और अब 5 साल का बेटा भी निकला संक्रमित , दोनो का ईलाज अलग अलग जगह जारी
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बलौदाबाजार-भाटापारा 02 जून 2020 - बलौदाबाजार भाटापारा जिले में मंगलवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए है। एम्स रायपुर ने टेस्ट के बाद 3 नये प्रकरणों की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। आज से पहले इस जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 थी लेकिन आज के 03 नए संक्रमितों को मिलाकर कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23 हो गई है , 08 मरीज़ पिछले दिनों रायपुर में इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या 12 से बढ़कर अब 15 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 03 संक्रमितों में से 02 पलारी और 01 बलौदाबाजार विकासखण्ड से हैं। इनमें 5 साल का एक बच्चा, एक किशोरी और एक महिला मरीज़ शामिल हैं। पांच साल के बच्चे का इलाज एम्स रायपुर और शेष 2 मरीज़ों का इलाज माना रायपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल में किया जाएगा। 05 साल के बच्चे की माँ भी कोरोना संक्रमित है जिसका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। इन मरीजों को रायपुर शिफ्ट करने के लिए एम्बुलैंस रवाना हो गई हैं। कोनारी और रामपुर में पूर्व से कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के कारण वहाँ के क्वारंटाइन सेण्टर को पहले से ही कन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। सभी मरीज़ प्रवासी मज़दूर हैं। उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए अफसरों की टीम लगी हुई है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..