प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , गुरुवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 01-01-2021 3:17:14 AM
रायपुर 31 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 1035 कोरोना के नए संक्रमितो की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1365 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 16 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
गुरुवार को 1035 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 02 लाख 79 हजार 575 हो गई है। अब तक 02 लाख 64 हजार 769 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 435 हो गई है।
अगर बात करे जिलेवार आंकड़ो की तो आज रायपुर जिले से सर्वाधिक 141 मरीज मिले है वही दुर्ग से 110 , राजनांदगांव से 117, बालोद से 39 , बेमेतरा से 26 , कबीरधाम से 25 , धमतरी से 18 , बलौदा बाजार से 33 , महासमुंद से 45 , गरियाबंद से 04 , बिलासपुर से 123 , रायगढ़ से 49 , कोरबा से 26 , जांजगीर-चांपा से 75, मुंगेली से 01, जीपीएम से 02 , सरगुजा से 43 , कोरिया से 14 , सूरजपुर से 47, बलरामपुर से 31 , जशपुर से 21, बस्तर से 07, कोंडागांव से 05 , दंतेवाड़ा से 11, सुकमा से 09, कांकेर से 09, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 01 और अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है।














