धरमजयगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक व पूर्व संसदीय सचिव की कोरोना से मौत ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
धरमजयगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक व पूर्व संसदीय सचिव की कोरोना से मौत ,,
रायपुर 31 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में संसदीय सचिव रहे ओम प्रकाश राठिया का बुधवार रात 9.40 बजे कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। सांस लेने की दिक्कत के चलते उन्हें 26 दिसंबर को रायगढ़ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 दिसंबर को हुए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक दिन पहले ही उन्हें रायपुर एम्स में शिफ्ट किया गया था।

पूर्व विधायक राठिया रायगढ़ की धरमजयगढ़ सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके थे। वह ऐसे आदिवासी नेता थे जो बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात सीधे तौर पर कहते थे। उन्हें सीधी और खरी तौर पर बात करने के लिए ही जाना जाता था। परिवार में बेटा और दो बेटियां हैं। भाजपा ने पिछली बार उनकी बहू लीनव को टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई थीं। बेटा भी उनका राजनीति में है।

ओम प्रकाश राठिया पहली बार 2003 और फिर 2008 में विधायक चुने गए। धरमजयगढ़ में 25 सालों से कांग्रेस के ही विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ भाजपा का खाता खोला था। दोनों ही बार उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता चनेशराम राठिया को शिकस्त दी थी। बाद में चनेशराम राठिया के बेटे लालजीत राठिया ने ही उन्हें हराया। अभी वहां लालजीत राठिया विधायक हैं।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH