राजधानी रायपुर में 26 साल की युवती ने दूसरी मंजिल से कूद कर की खुदकुशी , बुआ ने लगाया था यह गंभीर आरोप ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में 26 साल की युवती ने दूसरी मंजिल से कूद कर की खुदकुशी , बुआ ने लगाया था यह गंभीर आरोप ,,
रायपुर 31 दिसम्बर 2020 - राजधानी रायपुर में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसमें बुआ से विवाद के बाद उसकी 26 वर्षीय भतीजी ने दो मंजिला इमारत से कूदकर खुदखुशी कर ली है। 

मामला एकता चौक, खम्हारडीह का है जँहा 65 वर्षीय कांती निषाद ने थाना पहुँच अपनी भतीजी राधा निषाद पर तकरीबन 90 हज़ार मूल्य के सोने-चांदी के ज़ेवर सहित नगदी चोरी करने का आरोप लगाया था। कांती ने पुलिस को बताया था कि भतीजी राधा 3 माह से उसके घर में ही निवासरत थी। पुलिस ने चोरी की धारा में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की थी।

मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि बुधवार को थाना पहुँच कर पीड़ित कांती व आरोपी राधा ने काफी लंबे वक्त तक बातचीत की, बुआ कांती ने राधा से चोरी किये हुए गहनों को वापस करने की मांग की, जिस पर भतीजी राधा ने बुआ द्वारा इस मामले में जबरदस्ती फसाये जाने पर आत्महत्या कर लेने की भी धमकी दी थी। देर शाम तक दोनों के बीच बात नहीं बनी जिसके बाद राधा को पेट्रोलिंग पार्टी ने उसके घर डीडी नगर छोड़ा और पीड़ित कांती निषाद ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि राधा ने घर पहुँचने के पश्चात दूसरी मंजिल से छलांग लगा खुदखुशी कर ली है। 

थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित कांती ने अपनी भतीजी राधा पर ही चोरी करने का संदेह जताया है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH