आज का पंचांग , दिनांक 31 दिसम्बर 2020 दिन गुरुवार ,,
देश , 31-12-2020 1:02:50 PM
- पंचांग 31 दिसम्बर दिन गुरुवार -
राष्ट्रीय मिति पौष 10 शक संवत् 1942 पौष कृष्ण प्रतिपदा बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 17, जमादि उल्लावल 15, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 दिसंबर सन् 2020 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 09 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त द्वितीय तिथि का आंरभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 07 बजकर 49 मिनट तक उपरान्त पुष्य नक्षत्र का आरंभ, ऐन्द्र योग अपराह्न 02 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त वैघृति योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 09 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ चंद्रमा अपराह्न 01 बजकर 38 मिनट तक मिथुन उपरान्त कर्क राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय दिल्ली 31 दिसंबर: सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर सूर्यास्त का समय दिल्ली 31 दिसंबर: शाम 05 बज कर 35 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बज कर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बज कर 25 मिनट से 05 बज कर 49 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बज कर 20 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग रात को 7 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। गुरु पुष्य योग रात को 7 बज कर 49 मिनट से 7 बज कर 14 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 1 बज कर 30 मिनट से 3 बजे तक तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बज कर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बज कर 41 मिनट से 11 बज कर 22 मिनट तक।
आज के उपाय :
आज पीले वस्त्र पहनकर भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण की पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा ।














