ACB की ताबड़ तोड़ कार्यवाही से छत्तीसगढ़ के घूसखोर अधिकारी दहशत में , एक दिन में चार कार्यवाही में चार घूसखोर गिरफ्तार ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ACB की ताबड़ तोड़ कार्यवाही से छत्तीसगढ़ के घूसखोर अधिकारी दहशत में , एक दिन में चार कार्यवाही में चार घूसखोर गिरफ्तार ,,
रायपुर 30 दिसम्बर 2020 - प्रदेश में एसीबी ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। ए सी बी चीफ आरिफ एच शेख के नेतृत्व में ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार अलग-अलग सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इन सरकारी कर्मचारियों को एसीबी के द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है।

एसीबी ने पहली कार्यवाही बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में की है। जहां जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता को 60 हजार की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ठेकेदार को भुगतान का चेक काटने के एवज में 01 लाख रुपए मांग रहा था। जिसके बाद प्रार्थी द्वारा विभाग में इसकी शिकायत की गई। शिकायत की पुष्टि होने पर विभाग की ओर से प्लान बनाकर भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

ACB ने दूसरी कार्रवाई बलौदा बाजार जिले के सिमगा में की है। यहां एसीबी ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है अभियंता ने सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

इसी प्रकार एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपनी तीसरी कार्रवाई सरगुजा जिले के बतौली में की है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 प्रमोद गुप्ता के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। प्रार्थी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि आरोपी सातवें वेतनमान के एरियर की राशि निकलवाने की एवज में 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिस पर एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा सत्यापन के बाद ट्रेप कर आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ACB ने चौथी कार्यवाही नारायणपुर जिले में की है। राज्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी किशोर कुमार मेश्राम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है आरोपी ने प्रार्थी को अन्य शाला में सरलीकरण करवाने के एवज में इस रिश्वत की मांग की थी। विभाग की ओर से पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।
ACB की ताबड़ तोड़ कार्यवाही से छत्तीसगढ़ के घूसखोर अधिकारी दहशत में , एक दिन में चार कार्यवाही में चार घूसखोर गिरफ्तार ,,
ACB की ताबड़ तोड़ कार्यवाही से छत्तीसगढ़ के घूसखोर अधिकारी दहशत में , एक दिन में चार कार्यवाही में चार घूसखोर गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH