स्कूल के बस ड्राइवर ने छात्रा का भरोसा जीत कर बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल ,,

दुर्ग , 30-12-2020 9:34:27 PM
Anil Tamboli
स्कूल के बस ड्राइवर ने छात्रा का भरोसा जीत कर बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल ,,
भिलाई 30 दिसम्बर 2020 - स्मृति नगर पुलिस ने स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले बस ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। एक निजी स्कूल के कक्षा 11वीं की छात्रा को उसी स्कूल का बस ड्राइवर पिछले साल भर से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के पास छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो है। वो उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रहा था। 

करीब साल भर पहले छात्रा ने अपने घर से 10 हजार रुपये चोरी कर आरोपी को दिए भी थे। इसके बाद आरोपी और 10 हजार रुपये मांग रहा था। इसी बीच शाम को आरोपी बस ड्राइवर छात्रा के घर पर पहुंच गया था। छात्रा ने शोर मचाया तो उसके घर वाले वहां पहुंचे। घर वालों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद ये मामला स्मृति नगर चौकी पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, उगाही, धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि न्यू दीनदयाल कालोनी जुनवानी निवासी 16 वर्षीय किशोरी सेक्टर-6 के एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। खुर्सीपार निवासी आरोपी टी शंकर राव उसी स्कूल में बस चलाने का काम करता था। छात्रा को आरोपी ही स्कूल लाता और वापस घर छोड़ता था। दोनों के बीच इसी दौरान जान-पहचान बढ़ी थी। भरोसा जीतकर आरोपित ने छात्रा से उसका अश्लील वीडियो ले लिया था और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने शुरू किया। 

आरोपी उसे धमकी देता था कि यदि वो उसे रुपये नहीं देगी तो उसके वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। रविवार की शाम को आरोपी छात्रा के घर पहुंचा और रुपये न मिलने पर घर में घुसकर उससे जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आरोपी के खुर्सीपार स्थित घर पर भी दबिश दे चुकी है, लेकिन वो अभी तक फरार है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH