भारत में तेजी से बढ़ रहे है कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले , एक ही दिन में संख्या बढ़ कर हुई ,,

देश , 30-12-2020 4:35:41 PM
Anil Tamboli
भारत में तेजी से बढ़ रहे है कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले , एक ही दिन में संख्या बढ़ कर हुई ,,
नई दिल्ली 30 दिसम्बर 2020 - भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ब्रिटेन से भारत आने वाले लोगों में कोरोना के न्यू स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या अब 6 से बढ़कर 20 हो गई है। गौरतलब है कि आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के न्यू स्ट्रैन के मामले मंगलवार तक सिर्फ 6 थे, लेकिन अब इनकी संख्या 20 हो चुकी है। अभी तक कुल 107 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हो चुकी है। इन 20 पॉजिटिव मामलों में 8 केस एनसीडीसी दिल्ली की लैब में पाए गए हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का कारण हाहाकार मचा हुआ है और इसी कारण से भारत सहित दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली हवाई सेवाओं से रद्द कर दिया है। ब्रिटेन से भारत आने वाले लोगों में अभी तक 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को ही मेरठ में 2 साल की बच्ची में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला था। बच्ची का परिवार ब्रिटेन से लौटा था, जिसके बाद बच्ची समेत उसके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि, नया स्ट्रेन सिर्फ दो साल की बच्ची में ही मिला है, माता-पिता की रिपोर्ट में नए स्ट्रेन के लक्षण नहीं दिखें हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पर भी कारगर है, इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीते एक माह की बात की जाए तो ब्रिटेन से भारत करीब 30 हजार लोग लौटे हैं, जिसमें 100 अधिक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और सभी को आइसोलेशन में रखा गया है और जीरोम स्किवेंसिंग की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों की जांच के लिए घर-घर जाकर कोरोना टेस्टिंग कराने का फैसला लिया है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH