अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान ,,
देश , 30-12-2020 1:18:33 PM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
सोर्स - skymetweather.com














