धान खरीदी में अव्वल रहने के बाद अब जांजगीर चाम्पा जिला इस कार्य मे बना अव्वल ,,

जांजगीर चाम्पा , 30-12-2020 1:37:51 AM
Anil Tamboli
धान खरीदी में अव्वल रहने के बाद अब जांजगीर चाम्पा जिला इस कार्य मे बना अव्वल ,,
जांजगीर चांपा 29 दिसंबर 2020 - राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना प्रारंभ की गयी हैं। इस परियोजना के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित  99 से अधिक विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाता है। 
     
चिप्स के ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील कुमार साहू ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में 01 जनवारी 2020 से अब तक प्राप्त 2,00,109 प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में से 1,85,124 आवेदनों का निराकरण किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ऑनलाईन आवेदन जांजगीर चाम्पा जिले में प्राप्त हुए थे और सबसे ज्यादा निराकरण भी विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसके फलस्वरूप आवेदनों के निराकरण में भी जिला प्रथम स्थान पर है।
      
चिप्स के ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि विभिन्न सेवाओं के लिए अब लोगों को शासकीय कार्यालयों तक आने की आवश्यकता नही है घर से ही मोबाईल अथवा कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से अथवा नजदीक के सामान्य सेवा केन्द्र अथवा इन्टरनेट कैफे के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों को स्केन कर संबंधित कार्यालय को प्रेषित किया जाता है। आवेदन जमा होने की जानकारी तथा निराकरण अथवा कार्यवाही की जानकारी भी आवेदक की पंजीकृत मोबाईल नंबर पर मिल जाती है। आवेदन के निराकरण होने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। 
     
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि जिले में लगातार 3 साल से समस्त जिलों की तुलना में सर्वाधिक आवेदन दर्ज किया गया। समय सीमा में निराकरण की स्थिति भी सर्वोच्च है। ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से जिले में लोगों को बिना शासकीय कार्यालय जाए जाति, आय, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, सीमांकन नामांतरण, बँटवारा, नगरीय निकायो में गुमास्ता, भवन निर्माण, समस्त प्रकार के पेन्शन, वन विभाग, कृषि विभाग, नाप तौल विभाग, उद्यानिकी विभाग, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई इत्यादि विभाग के आवेदन ऑनलाइन ही लोक सेवा गारंटी योजना के तहत निराकृत किए जाते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी विवाह हेतु अनुमति प्रमाण पत्र व अन्य आवेदनो के निराकरण के मामलों में जांजगीर चाम्पा जिला अव्वल रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH