ATM में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ATM में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार ,,
बिलासपुर 29 दिसम्बर 2020 - सरकंडा पुलिस ने ATM फ्रॉड के चार आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, जो एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर अलग-अलग राज्यों में बैंको को चूना लगा रहे थे।

दरअसल 28 दिसंबर को डीएसआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था, कि 26 दिसंबर को शिव घाट कोनी सरकंडा स्थित SBI ATM में कुछ अपराधियों द्वारा एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर एटीएम से ₹ 29,000 धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए।

बैंक को 29 हजार के नुकसान के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी इसी दौरान पता चला कि राजकिशोर नगर एसबीआई एटीएम के पास दिल्ली पासिंग गाड़ी में चार संदिग्ध व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं । सूचना पाते ही थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने एटीएम के पास पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की तो चारों संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे , जिन्हें दौड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया।

आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 12 अलग अलग बैंकों के एटीएम कार्ड , पुलिस तथा मीडिया का फर्जी परिचय पत्र , 4 नग मोबाइल मिला जांच में पता चला कि यह सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा अलग अलग राज्यों में जाकर , खास कर एसबीआई के एटीएम बूथ में दूसरे बैंकों के एटीएम कार्ड से पैसा निकालने में माहिर है।

शातिरो ने एटीएम मशीन से छेड़खानी करने का अनोखा हुनर सीख लिया था जिससे मशीन से बाहर आसानी से पैसा निकल आता था लेकिन एटीएम के विंडो स्क्रीन पर दिस इज टेम्परेरी आउट ऑफ़ सर्विस लिखा दिखता था जिससे रकम निकालने का हिसाब बैंकों के पास नहीं पहुंच पाता था और बैंकों में कंप्यूटर पर एरर ही नजर आता था जिसे बाद में आरोपी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर रकम एटीएम मशीन में फस जाने और रकम नहीं मिलने की शिकायत करते थे । 7 दिन के भीतर जितना रकम निकालते थे , उतना ही रकम फिर से उनके खाते में जमा हो जाता था।

पकड़े गए आरोपियों के पास से जप्त एटीएम कार्ड तथा संबंधित एटीएम से निकासी की रिपोर्ट मिलान करने पर पता चला कि 2 एटीएम कार्ड से आरोपियो द्वारा तीन बार में  29,000 निकाला गया था । इस मामले में पुलिस ने कानपुर देहात निवासी अजीत कुमार निषाद , जालौन उत्तर प्रदेश निवासी आदेश श्रीवास्तव , हमीरपुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित कुमार निषाद और जालौन उत्तर प्रदेश के बाबू सिंह निषाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन लोगों के पास से  30 हजार नगद भी बरामद कर लिया है।
ATM में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH