कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट पर ,,
छत्तीसगढ़ , 29-12-2020 8:04:58 PM
रायपुर 29 दिसम्बर 2020 - कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों को अलग से आइसोलेट किया जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर से बातचीत हुई है। एम्स ने 350 बेड रिजर्व किए हैं।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि UK के साथ-साथ उससे लगे हुए अन्य देशों से भी आने वाले लोग इसकी सूचना राज्य सरकार के साथ साझा करें ताकि उन लोगों को ट्रेस किया जा सके जिससे खतरे से निपटने में मदद होगी।














