सक्ती को 26 जनवरी को मिलेगा नया जिले का दर्जा , औपचारिकताएं पूर्ण सिर्फ घोषणा बाकी ???

छत्तीसगढ़ , 28-12-2020 9:07:44 PM
Anil Tamboli
सक्ती को 26 जनवरी को मिलेगा नया जिले का दर्जा , औपचारिकताएं पूर्ण सिर्फ घोषणा बाकी ???
सक्ती 28 दिसम्बर 2020 - आने वाले 26 जनवरी को सूबे के मुखिया भूपेश बघेल सक्ती क्षेत्र वासियो को बड़ी सौगात दे सकते है सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को प्रदेश में चार नए जिले बनाने की घोषणा कर सकते है जिनमे सक्ती , सराईपाली - बसना , पत्थलगांव और सारंगढ़ का नाम शामिल है।

सूत्रों की माने तो जिला बनाने संबंधी सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है और सिर्फ घोषणा होनी बाकी है।

बता दे कि सक्ती को जिला बनाये जाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी सक्ती को जिला बनाने के लिए सक्ती जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नगर बन्द जैसे आंदोलन भी किये जा चुके है , सक्ती को जिला का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष मोर्चा ने समय समय पर ज्ञापन और आंदोलन दोनो करते आई है लेकिन इसे सक्ती वासियो का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा की हर बार जिला बनाने की मांग को अनसुना कर ज्ञापन को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता था।

यहाँ पर बताना लाजमी है की विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का प्रचार करने सक्ती आये स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने खुले मंच से कहा था की अगर सक्ती विधानसभा से कांग्रेस की जीत होती है तो दो साल के भीतर सक्ती को पूर्ण जिला का दर्जा मिलेगा , नवजोत सिंह सिद्धू की बात को लोगो ने माना और कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी डॉ चरण दास महंत को 33 हजार से अधिक मतों से विजयी बनाया अब नवजोत सिंह सिद्धू का वादा सच होते नजर आ रहा है।

अगर 26 जनवरी को सक्ती को जिला बनाने की घोषणा की जाती है तो क्षेत्र की जनता सूबे के मुखिया भूपेश बघेल और सक्ती विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की शुक्रगुजार रहेगी।

विश्वस्त सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार जिला निर्माण , ब्लाक निर्माण , तहसील निर्माण तथा नगरिय निकाय बनाने जैसे कार्यों पर फोकस कर रही है जिससे उपेक्षित क्षेत्रों का विकाश हो सके इसके लिए कार्य योजना बनाया जा रहा है जिसमे क्षेत्रीय विधायकों के प्रस्ताव को महत्व दिया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH