आज का राशिफल , जाने क्या कहते है आपके सितारे ,,
देश , 28-12-2020 12:07:00 PM
- राशिफल 28 दिसम्बर दिन सोमवार -
मेष राशि - इस समय कुछ नया सीखने में मन लगाएंगे तो भविष्य उज्ज्वल होगा. कार्यक्षेत्र में सुधार के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपके लिए आज दिन बढ़िया है.
वृषभ राशि - परिजनों के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा. मित्रों से बातचीत होने से मन में एक अलग उत्साह रहेगा. कोई ऐसी खबर मिलेगी जिससे मन संतुष्ट होगा.
मिथुन राशि - अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे और आने वाले समय में आप बहुत से निर्णय लेने की क्षमता रखेंगे. आपके कार्यों को सराहा जाएगा. ज़िम्मेदारियों को निभा पाएंगे.
कर्क राशि - आज के दिन आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं. कागज़ी कामकाज को बहुत सोच समझकर करें. किसी प्रकार की गड़बड़ आपके लिए मुश्किल बन सकती है.
सिंह राशि - इस समय आपके लिए परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाना जरूरी है. अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है. संतान द्वारा सुख प्राप्त होने के योग हैं.
कन्या राशि - अपना काम करने की महत्वकांक्षा पूरी होगी. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे. भूमि एवं संपत्ति द्वारा धन लाभ प्राप्त करने के योग हैं.
तुला राशि - जीवन के उतार चढ़ाव को बहुत अच्छे से संजोकर आगे बढ़ पाएंगे. कार्यों को संभालने और संवारने की क्षमता सफल रहेगी. निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि - आप अपने आपको मायूस और अकेला महसूस करेंगे. कई चीज़ों को लेकर आप गहन चिंतन में पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
धनु राशि - आज के दिन आपके मन में उदासीनता आ सकती है. कई चीज़ों को आप ऐसे ही व्यर्थ जाने देंगे. आर्थिक तौर पर आपको संतुलन बनाना ज़रूरी है.
मकर राशि - आज के दिन अपने निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने का समय है. आज के दिन आपको अपनी सफलता पर गर्व होगा. संतान द्वारा सुख प्राप्ति के योग हैं.
कुंभ राशि - आज आपको किसी वरिष्ठ का पूर्ण सहयोग मिलेगा.आध्यात्मिक तौर पर आपका विश्वास अडिग रहेगा. कार्य पूर्ण होने से मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी.
मीन राशि - परिजनों के साथ समय बिताने के लिए आपका समय बहुत अच्छा है. खुद का घर बनाने का सपना पूर्ण करने का समय आ रहा है. भविष्य की प्लानिंग करेंगे.














