जम कर तबाही मचा रहा है कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन , 24 घण्टे के दौरान मिले इतने नए संक्रमित ,,

देश विदेश , 26-12-2020 5:17:00 AM
Anil Tamboli
जम कर तबाही मचा रहा है कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन , 24 घण्टे के दौरान मिले इतने नए संक्रमित ,,
ब्रिटेन 25 दिसम्बर 2020 - ब्रिटेन में कोरोना के दो खतरनाक रूप सामने आने के बाद संक्रमण में तेजी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से ब्रिटेन में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। साथ ही संक्रमण बढ़ने के कारण मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इधर अमेरिका ने भी अब ब्रिटेन से आने-जाने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को घातक रूप को देखते हुए अमेरिका और इजराइल जैसे देशों ने जहां वैक्सीन कार्यक्रम में तेजी दिखाई है, वहीं मैक्सिको ने भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद बीते 24 घंटे के दौरान 39 हजार 36 नए संक्रमित पाए गए। साथ ही 574 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी 39 हजार से अधिक मामले मिले थे, जबकि रिकॉर्ड 744 मरीजों ने दम तोड़ा था। 

ब्रिटेन में बीते अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में रोगियों की जान गई। गौरतलब है कि ब्रिटेश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि पुराने कोरोना के मुकाबले यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता है। संक्रमण में तेजी होने के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21 लाख 88 हजार से ज्यादा हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 69 हजार के पार हो गया है। कोरोना वायरस के म्यूटेट होने के बाद जो नए स्ट्रेन मिला है, वह तेजी से फैल रहा है और इसके कारण कई देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। कोरोना का यह नया वैरिएंट 70 फीसद अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH