छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, कादिर खान सहित 12 बड़े जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित 20 लाख का सामान जप्त

महासमुंद , 15/07/2026 1:05:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, कादिर खान सहित 12 बड़े जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित 20 लाख का सामान जप्त

महासमुंद 15 जुलाई 2026 - बागबाहरा पुलिस ने ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे।  

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि घुचापाली के पहाड़ी क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने भागने की कोशिश की, जिसमें चार आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए, जबकि 12 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से 3 लाख 60 हजार 100 रुपये नगद के साथ 52 पत्ती ताश, 9 बंडल ताश, एक दरी, एक बल्ब, 14 मोबाइल जब्त किए गए। वहीं जुए में इस्तेमाल किए जा रहे दो कार, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 20 लाख 35 हजार 100 रुपये बताई गई है। 

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार जुआरियों में भूमीलाल पटेल निवासी पटेवा, संतोष चंद्राकर निवासी बागबाहरा, विनय पटेल निवासी जोगीडीपा, ललित कुमार निषाद निवासी सिंघनपुर, रामाकांत शुक्ला निवासी बलपुर, गुड्डा साहू निवासी घुचापाली, रामलाल निषाद निवासी जमगांव, कृष्णा कनेश्वरिया निवासी आलापी, संदेश पटेल निवासी मधुबन, कादिर खान निवासी कोमाखान, केशव देवांगन निवासी जोगीडीपा और हेमराज जैन निवासी कोमाखान शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान फरार हुए चार आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में योगेश साहू निवासी जुनवानी, सदानंद चंद्राकर निवासी भालूपथरा, हलधर चंद्राकर निवासी घुचापाली और ललित पटेल निवासी दलदली (बलौदाबाजार) शामिल हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ताज़ा समाचार

गर्लफ्रैंड के साथ हॉटल में ऐय्यासी कर रहा था पति, अचानक धमक गई पत्नी, फिर पति बोला अब मैं??
गर्लफ्रैंड के साथ हॉटल में ऐय्यासी कर रहा था पति, अचानक धमक गई पत्नी, फिर पति बोला अब मैं??
छत्तीसगढ़ - बड़ा कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, महादेव सट्टा के ब्लेक मनी को करता था व्हाइट
छत्तीसगढ़ - बड़ा कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, महादेव सट्टा के ब्लेक मनी को करता था व्हाइट
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 08 पैसेंजर ट्रेनें इतने दिनों के लिए रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 08 पैसेंजर ट्रेनें इतने दिनों के लिए रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में पिता और पुत्र की मौत
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में पिता और पुत्र की मौत
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, कादिर खान सहित 12 बड़े जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित 20 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, कादिर खान सहित 12 बड़े जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित 20 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवतियों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवतियों की मौत
छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में 14 साल की नाबालिग के साथ तीन दिन तक रेप, आरोपी ने धमका कर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में 14 साल की नाबालिग के साथ तीन दिन तक रेप, आरोपी ने धमका कर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल में चाकूबाजी, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल में चाकूबाजी, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH