सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती 25 जून 2026 - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक को भारी पड़ गया। आरक्षक के करतूत की जानकारी लगते ही सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने दोषी आरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
SP ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक चालक 353 मनोज कुमार सारथी दिनांक 22 जून 2026 से अनाधिकृत रूप से बिना सूचना एवं अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। अनुपस्थित अवधि में आरक्षक जिला कोरबा के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में जुआ खेलने चला गया जुए की फड पर पुलिस चौकी रजगामार प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिसमें अन्य जुआरियों के साथ आरक्षक मनोज कुमार सारथी पिता सुरजूराम सारथी उम्र.40 वर्ष निवासी जांजगीर भी गिरफ्तार हुए।
मौके पर पकडे जाने पर आरक्षक मनोज कुमार सारथी के खिलाफ धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप SP प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा आरक्षक चालक क्रमांक 353 मनोज कुमार सारथी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
SP प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो अन्यथा कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
















