छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर

रायगढ़ , 25/06/2026 5:20:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर

रायगढ़ 25 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार तड़के घर में लगे विंडो एसी ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे घर में सो रहे पिता और पुत्र आग की चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना आईटीआई कॉलोनी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 3 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद पुरुषोत्तम पटेल और उनके बेटे राजवीर पटेल को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर का दरवाजा बंद होने के कारण मोहल्ले वासियों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पिता-पुत्र को बाहर निकाला। हालांकि तब तक पुरुषोत्तम पटेल गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पुत्र राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका इलाज जारी है।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। घर में खड़ी बाईक और स्कूटी भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल राजवीर पटेल का हाल ही में 19वां जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन

बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल

चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH