सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती 12 जून 2026 - सक्ती शहर में बदहाल हो चुकी यातायात ब्यवस्था को बहाल करने के लिए निरीक्षक Y N शर्मा की टीम ASI सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक डिलेश्वर साहू, नरेश चंद्रा के साथ अन्य जवानों के साथ लगातार प्रयास कर रहे है। लेकिन ट्रैफिक विभाग की बार बार समझाईस के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से बाज नही आ रहे है।
यही वजह है कि शुक्रवार देर शाम यातयात निरीक्षक Y N शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरा ट्रैफिक अमला चौपाटी की सड़क पर उतरा और एक या दो नही बल्कि कई दो और चार पहिया वाहन के चालको पर कड़ी कार्यवाही की। इस कार्यवाही के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में हड़कंप है।
शुक्रवार देर शाम हुई इस कार्यवाही में मजे की बात यह रही कि जब एक बाईक पर चार युवक सवार होकर बुधवारी बाजार की तरफ जा रहे थे इसी दौरान वे चौपाटी की सड़क पर अंगद की तरह खड़े Y N के हत्थे चढ़ गए. जब उन युवकों से Y N ने पूछा कि भाई इस ऑटोरिक्शा में सवार होकर कंहा जा रहे हो तब बाईक सवार युवकों ने कहा कि साहब हम तो केंद्र सरकार के आदेश पर पेट्रोल की बचत करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के खजाने में राशि जमा करने जा रहे है।
बाईक सवार युवकों की बात सुनकर कुछ देर के लिए सभी चौक गए लेकिन जैसे ही बात समझ मे आई वैसे ही ठहाके गूंज गए। इसके बाद ट्रैफिक विभाग ने चालान काट कर उन्हें ऐसा नही करने की समझाईस दी। इस दौरान सक्ती ट्रेफिक पुलिस ने रायपुर सीरीज की कार क्रमांक CG 04 NN 3864 के पहिये पर लॉक लगा कर चलानी कार्यवाही भी की।
इस दौरान यातायात निरीक्षक Y N ने कड़े और साफ लहजे में कहा कि वजह चाहे कुछ भी क्यो ना हो ट्रेफिक नियम का पालन करने वालो पर कार्यवाही जारी रहेगी।
















