छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर , 12/06/2026 5:47:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर 12 जून 2026 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम  विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आस पास खड़े होने से बचने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आने तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।

प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..

छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर

सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब

सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..

छत्तीसगढ़ - गांव का कोटवार निकाला हैवान, 08 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH