सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ती , 05/06/2026 5:42:56 PM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ती 05 जून 2026 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने पारिवारिक विवाद का सुलह कराने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर, 01 देशी कट्टा और दो खाली कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109(1), 296, 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अजय सिंह गोड़ पिता नान्हीदाउ गोड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बालपुर थाना चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी रिश्तेदार तीज बाई को उसके पति दिलेश्वर सिदार द्वारा आए दिन मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिलने पर अपने चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर वह 04 जून 2026 को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिलेश्वर सिदार को समझाने ग्राम कर्रापाली गया था।

समझाइश के दौरान दिलेश्वर सिदार नाराज होकर घर से चला गया। शाम लगभग 05.30 बजे वह और बुंदी बाई, महंगु गोड़ एवं रमेश गोड़ वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कर्रापाली के बाहर दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार मिले, और दिलेश्वर सिदार ने अपने पास रखे रिवाल्वर से उनके ऊपर एक गोली चलाई, जिससे सभी लोग झुककर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के समय आरोपी का साथी सोमदेव सिदार भी हथियार लिए हुए था।

कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं सोमदेव सिदार के विरुद्ध धारा 109(1), 296, 3(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया और दबिस देकर आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं सोमदेव सिदार को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी दिलेश्वर सिदार पिता वीरसिंह सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी कर्रापाली, थाना सक्ती के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी रिवल्वर और सोमदेव सिदार पिता स्व प्रेमसिंह सिदार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा जप्त किया गपा है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर रिवल्वर राउण्ड का खाली कैस को भी बरामद किया गया है।

सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..

छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH