छत्तीसगढ़ - तेज आंधी से पेड़ की बड़ी टहनी टूटी, हादसे में पेड़ के नीचे खड़े तीन दोस्तो की मौत

कोरबा , 31/05/2026 1:31:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज आंधी से पेड़ की बड़ी टहनी टूटी, हादसे में पेड़ के नीचे खड़े तीन दोस्तो की मौत

कोरबा 31 मई 2026 - छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम के बीच कोरबा जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिरने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड गांव में हुआ।

शनिवार शाम मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवा, आंधी और बारिश शुरू होने पर तीन युवक बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ की एक भारी टहनी अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गई और तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों चोरका दांड गांव के निवासी और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। एक साथ तीन युवाओं की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में शाम के समय अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई थी। मौसम खराब होने के कारण कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीनों युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए, लेकिन यह निर्णय उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

ताज़ा समाचार

01 जून से बदल जाएंगे कई नियम, UPI, PAN, LPG, ATM से लेकर रेलवे तक पर होगा असर, जाने क्या होगा नया नियम..
01 जून से बदल जाएंगे कई नियम, UPI, PAN, LPG, ATM से लेकर रेलवे तक पर होगा असर, जाने क्या होगा नया नियम..
छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, सभी देसी और विदेशी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश
छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, सभी देसी और विदेशी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - चौधरी एजेंसी के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़ - चौधरी एजेंसी के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH