छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त

धमतरी , 23/05/2026 11:37:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त

धमतरी 23 मई 2026 - धमतरी जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनो सटोरिये कार के अंदर बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और एक लग्जरी कार समेत कुल लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बैठकर कुछ लोग मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू ग्वालानी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी टाटा नेक्सॉन कार के अंदर बैठकर मोबाइल फोन में “ऑल पैनल एक्सचेंज” नामक एप के जरिए IPL सट्टा खिला रहे थे। 

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी बड़े सट्टा गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जो IPL मैचों के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध सट्टा संचालित करता है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल डाटा, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फंडिंग चैनल का खुलासा किया जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत

कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका

ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH