08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
नई दिल्ली 23 मई 2026 - देश भर में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार 23 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
नई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गई है। मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर साफ दिखाई देने लगा है।
जानकारों के मुताबिक अमेरिका ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं हुआ और कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। इसका असर ट्रांसपोर्ट, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है।
मई 2026 में तीन बार बढ़े दाम
15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई।
19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ।
23 मई 2026: तीसरी बार फिर पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए।
















