छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
बिलासपुर 23 मई 2026 - छत्तीसगढ़ बिलासपुर की भाजपा नेत्री से जुड़े कथित रेप और आर्थिक लेन-देन का मामला उस वक्त गरमाया गया जब रेप के आरोपी कारोबारी ने वीडियो जारी कर भाजपा नेत्री पर गंभीर आरोप लगाए। सुबह के वक्त पूरे छत्तीसगढ़ में इस बात की चर्चा काफी तेजी के साथ होते रही, भाजपा नेत्री रेप का शिकार हुई और आर्थिक रूप से उनको कारोबारी ने चोंट पहुंचाई।
मामले में नया मोड़ तब आया जब रांची निवासी कारोबारी और कोयला ठेकेदार संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनका और पीड़िता का परिचय कारोबारी और सामाजिक संपर्कों के माध्यम से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कोल माइंस से जुड़े ठेके दिलाने के नाम पर उनसे करीब 80 लाख रुपये लिए गए थे।
वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया है, इस दौरान उन्हें अभिषेक सिंह, अलका सिंह और तड़का देव सिंह जैसे नामों का हवाला दिया गया था, जिनके माध्यम से कोल माइंस और ठेका दिलाने की बात कही गई थी।
वीडियो में संजय सिंह ने यह कहते सुनाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ लगाए गए ढाई करोड़ रुपये के लेन देन संबंधी आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने दावा किया है, पिछले करीब सात महीनों से दोनों के बीच आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई थी और केवल फोन पर बातचीत होती रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने महीनों से कोई व्यक्तिगत संपर्क ही नहीं था, तब दैहिक शोषण का आरोप कैसे लगाया जा सकता है?
संजय सिंह ने वीडियो में यह भी कहा कि वे लगातार अपनी रकम वापस मांग रहे थे। उनके अनुसार 21 तारीख को रायपुर में फोन पर बातचीत हुई, जहां उन्हें भरोसा दिया गया कि पैसा लौटा दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद कुछ लोग थार वाहन से पहुंचे, बैंक अकाउंट नंबर लिया गया, लेकिन बाद में मोबाइल फोन बंद कर दिया गया और रकम वापस नहीं की गई।
बता दे कि बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने सिविल लाइन थाने में रांची निवासी संजय सिंह के खिलाफ ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद बिलासपुर पुलिस टीम रांची पहुंची और कानूनी कार्रवाई करते हुए संजय सिंह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद ही कारोबारी का यह वीडियो सामने आया, जिसने पूरे मामले को नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ दे दिया है।
सोर्स - NPG
















