इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
नई दिल्ली 21 मई 2026 - ज्येष्ठ मास में जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब शुरू होती है नौतपा की वह अवधि, जिसे साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिना जाता है। इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश अपने चरम पर होती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है और लू का असर भी ज्यादा महसूस होता है।
ज्योतिष और परंपरा दोनों ही दृष्टिकोण से यह समय विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे प्रकृति के संतुलन और आने वाले मौसम से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान कुछ सावधानियां बरतना और सूर्य देव से जुड़े उपाय करना लाभकारी माना जाता है।
साल 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से मानी जा रही है, जो 02 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान लगभग 9 से 10 दिनों तक भीषण गर्मी और तेज धूप का असर देखने को मिलता है, जिसे वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी माना जाता है।
परंपरागत मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में यदि तीव्र गर्मी बनी रहती है, तो यह आगे अच्छी वर्षा और मानसून के शुभ संकेत देती है।
















