चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
इटावा 21 मई 2026 - उत्तर प्रदेश के इटावा से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर भतीजे ने चाची के साथ घर में घुसकर बलात्कार किया। की। आरोपी की यह करतूत घर के आंगन में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह खौफनाक घटना इटावा के बलरई थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का पति रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात में रहता है। महिला इटावा में अपने घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है। मंगलवार की रात रिश्ते में भतीजा लगने वाला मिथुन उर्फ लोली मौका पाकर जबरन उनके घर में घुस आया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही वह गंदी हरकतों पर उतर आया।
आरोपी की नीयत भांपकर महिला ने विरोध करने और चिल्लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दरिंदे ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ जबरन रेप किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जाते-जाते उसने महिला को धमकाया कि अगर इस घटना के बारे में पुलिस या किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
आरोपी मिथुन को इस बात की कोई भनक नहीं थी कि घर के आंगन में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। उसकी सारी गंदी हरकतें इस कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। बाद में किसी तरह यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो और लोगों की कानाफूसी के बीच बुधवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सीधे बलरई थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई
इटावा के एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। अब सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि कोर्ट में पक्के सबूत पेश किए जा सकें।
















