छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

रायपुर , 15-05-2026 1:39:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

रायपुर 15 मई 2026 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी का असर तेज होता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 15 मई को रायपुर में गरज-चमक, अंधड़ और हल्की वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर यानी हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जीपीएम, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में एक ओर जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वातावरण में नमी और स्थानीय सिस्टम के सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का प्रभाव पूरी तरह कम होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH