स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
देहरादून 14 मई 2026 - कैंट क्षेत्र स्थित किशननगर एक्सटेंशन में स्कूल परिसर में स्थित किराये के कमरे में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत और विरोध के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे राज्यों से लाई गई तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार सिरमौर मार्ग स्थित प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में एक कमरे में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में दिनभर बाहरी लोगों की आवाजाही रहती थी, जिससे उन्हें लंबे समय से शक था। चूंकि मकान की बिल्डिंग पर स्कूल है, इसलिए आसपास रहने वाले लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे।
स्थानीय निवासियों ने कई बार मकान के बाहर संदिग्ध लोगों को आते-जाते देखा। धीरे-धीरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई कि मकान में गलत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जब लोगों का शक गहरा गया तो स्थानीय पार्षद नंदनी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मकान के बाहर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिलाएं दूसरे राज्यों से लाई गई थीं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।















