जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा , 14/05/2026 6:31:03 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा 14 मई 2026 - हाईवे के घाटोली चौक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार रायपुर नंबर की एक हाइवा को उसका चालक बैक कर रहा था। इसी दौरान घटोली चौक के पास ग्राम हाथनेवरा निवासी आकाश पटेल पिता शैलेंद्र पटेल उम्र 25 वर्ष हायवा की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों द्वारा दोषी चालक पर कड़ी कार्यवाही और उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा यातायात व्यवस्था बहाल कराने की कोशिश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH