चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली , 14/05/2026 6:21:20 PM
Anil Tamboli
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली 14 मई 2026 - राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप हुआ. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया. पीड़िता के मुताबिक, ड्राइवर और हेल्पर ने उन्हें बस में घसीटा, फिर रेप करके बाहर फेंक दिया था। घटना दो दिन पहले यानी मंगलवार की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर को धरा गया. दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. पुलिस ने बताया कि महिला कारखाने में काम खत्म करके घर लौट रही थी. पीड़िता सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, जहां उसने स्लीपर बस के पास खड़े एक आरोपी से टाइम पूछा. आरोपी ने कथित तौर पर उसे बस में खींच लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ. दुष्कर्म के बाद उसे बस से बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और मेडिकल के बाद FIR दर्ज की गई. फिर तुरंत बाद गिरफ्तारियां हुईं.

दिल्ली के रानीबाग थाने में गैंगरेप का ये मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (1)/ 70 (1)/3 (5) के तहत केस दर्ज किया है. मतलब, रेप, गैंगरेप और सामूहिक साजिश/ साझा इरादे के तहत अपराध होने वाली धारा लगाई गई है।

जिस बस में ये कांड होने का दावा है, उसकी वीडियो-फोटो भी सामने आई है. ये बस खुद नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी. उसके शीशे काले हैं, जो कि कानूनी रूप से इजाजत नहीं है. बस में कोई इमरजेंसी गेट भी नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH