छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , 14-05-2026 12:58:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा 14 मई 2026 - कोरबा जिले के CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष चंद्रा के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। युवती से अफेयर के चलते उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय मनीष अपने कमरे में था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनीष फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मनीष का मोबाइल लॉक था, जिसे एक युवती से पासवर्ड लेकर खोला गया। मोबाइल की जांच में मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला, जिसे मनीष ने उसी युवती को भेजा था। दोनों के बीच हुई चैटिंग भी मोबाइल में मिली है।

परिजनों का आरोप है कि राताखार क्षेत्र की रहने वाली युवती लगातार मनीष पर मानसिक दबाव बनाती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। भाई के मुताबिक, मनीष युवती के लिए अपनी और मां की आईडी से ऑनलाइन सामान खरीदकर देता था। युवती किसी न किसी बात को लेकर उस पर दबाव डालती थी। कई बार वह रातभर उससे बात करता रहता और घर से बाहर चला जाता था। परिवार के लोग उसे समझाकर वापस घर लाते थे। मृतक के भाई ने बताया कि वह मनीष को कई बार युवती से दूरी बनाने की सलाह देता था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था।

इस मामले में CSEB चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने युवती पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मोबाइल चैट और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। संबंधित युवती से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH