छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग , 10/05/2026 12:56:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग 10 मई 2026 - भिलाई में सड़क हादसे में 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ डोंडीलोहारा से रायपुर पोते से मिलने जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर गार्डन के सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

महिला की पहचान डौंडीलोहारा के सोरली निवासी हेमिन बाई पटेल (60) के रूप में हुई है। हेमिन बाई अपने देवर प्रहलाद पटेल के साथ एक्टिवा क्रमांक CG 04 MZ 7689 से रायपुर जा रही थीं। उनके बेटे बहू के घर 2-3 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। वह पहली बार अपने पोते से मिलने रायपुर जा रही थीं। परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH