छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम

रायगढ़ , 23-03-2026 6:50:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम

रायगढ़ 23 मार्च 2026 - रायगढ़ जिले में अफीम की खेती को लेकर प्रशासन की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। हाल ही में तमनार क्षेत्र में ऐसे मामले सामने आने के बाद अब लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम घटगांव में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है। यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने खेतों में लगे पौधों पर फूल देखकर शक जताया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में उगाए गए पौधों में असामान्य फूल दिखाई दे रहे थे, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि यह अफीम की खेती हो सकती है। इसके बाद उन्होंने तुरंत लैलूंगा पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में ही खेतों में लगे पौधों को अफीम का पौधा माना गया है। इसके बाद टीम ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जांच की, जिसमें तीन किसानों के खेतों में अफीम की खेती की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार, गांव के किसान साधुराम नागवंशी के लगभग 10 डिसमिल खेत में अफीम के पौधे पाए गए हैं। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को अन्य खेतों में भी इसी तरह की खेती की सूचना मिली। इसके बाद गांव के ही किसान जगतराम के करीब 2 डिसमिल और अभिमन्यु नाग के लगभग 15 डिसमिल जमीन में भी अफीम की फसल उगाई गई पाई गई।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसानों ने यह खेती किस उद्देश्य से की और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या बाहरी नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने खेतों में मौजूद फसल को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित किसानों से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH